टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन है. नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीता है. उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर का है. ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला है. बीजिंग ओलंपिक 2008 में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने किया था. नीरज के 87.58 मीटर के थ्रो से ज्यादा कोई भी एथलीट नहीं फेंक पाया. दूसरे स्थान पर Jakub Vadlejch रहे. उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर का रहा है. तीसरे नंबर पर विटदेस्लाव वेसेली हैं. उन्होंने 85.44 मीटर का थ्रो किया था. उन्होंने तीसरे प्रयास में ये थ्रो किया था
हरियाणा के हैं नीरज चोपड़ा
हरियाणा के पानीपत जिले के खांद्रा गांव में एक छोटे से किसान के घर पर 24 दिसंबर 1997 को नीरज का जन्म हुआ था . नीरज ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ से की . नीरज ने 2016 में पोलैंड में हुए IAAF वर्ल्ड U - 20 चैम्पियनशिप में 86.48 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड जीता था , जिसके बाद उन्हें आर्मी में जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर के तौर पर नियुक्ति मिली थी .


0 Comments