Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रिया मालिक ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड नहीं जीता, बल्कि उसने विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड, बधाई देने में लोगों ने की बड़ी गलती

प्रिया मालिक ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड नहीं जीता, बल्कि उसने विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड, बधाई देने में लोगों ने की बड़ी गलती

Priya malik, tokyo olympics, olympics, tokyo,gold medal














Priya Malik wins Gold Medal in Wrestling :भारत की पहलवान प्रिया मलिक ने हंगरी में हो रही विश्व कैडेट चैंपियनशिप (World Cadet Wrestling) में गोल्ड मेडल जीत लिया है

Key Highlights
प्रिया मलिक ने 73 kg वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है

प्रिया ने बेलारूस की पहलवान को 5-0 से पराजित करके गोल्ड मैडल अपने नाम किया है

मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक के वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था 

वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप ((World Cadet Wrestling) में भारत के हाथों बड़ी सफलता लगी है 

भारत की महिला खिलाड़ी प्रिया मलिक (Priya Malik) ने हंगरी में आयोजित इस चैंपियनशिप में महिलाओं के 73 किलोग्राम भारवर्ग गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
Priya malik, tokyo olympics, olympics, tokyo,gold medal











टोक्यो ओलिपिक-2020 में भारत ने अच्छी शुरुआत की है. उसके खाते में पहले दिन ही मेडल आ गया. वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने शनिवार को 49 किग्रा के वर्ग में सिल्वर मेडल जीता. जीत के बाद चानू सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं. उनके साथ भारत की महिला रेसलर प्रिया मलिक की भी चर्चा होने लगी और वह सोशल मीडिया की ट्रेंडिंग टॉपिक बन गईं. लोग प्रिया मलिक को बधाई देने लगे. 

यूजर्स प्रिया मलिक को बधाई देते हुए एक बड़ी गलती कर बैठे. लोगों ने प्रिया मलिक की एक तस्वीर साझा की और उन्हें टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने की बधाई दी. बता दें कि प्रिया मलिक ने टोक्यो ओलंपिक में नहीं, बल्कि हंगरी के बूडापेस्ट में हुए विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता. प्रिया मलिक ने यह कारनामा 73 किलो भार वर्ग में किया. 

ट्विटर पर रविवार सुबह से #प्रिया_मलिक ट्रेंड कर रहा है. अधिकांश लोग बिना पूरी जानकारी के प्रिया मलिक को बधाइयां दे रहे हैं. वहीं कुछ ने इस गलती को पकड़ लिया कि जो फोटो ट्रेंड हो रही है, वो टोक्यो ओलंपिक की नहीं है. 
Priya malik, tokyo olympics, olympics, tokyo,gold medal


Post a Comment

0 Comments